Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कृमि संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए लायन्स...

Jaunpur Dhara News : कृमि संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए लायन्स क्लब ने खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा

  • कृमि संक्रमण से बचने के लिए अल्बेंडाज़ोल की गोली खाना ज़रुरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत लायन्स क्लब मेन द्वारा एडाप्टेड स्कूल प्राथमिक विद्यालय राजेपुर ब्लाक शाहगंज पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई गई। संस्थाध्यक्ष संजय केडिया ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में कृमि संक्रमण से उनमें खून की कमी, भूख नहीं लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी व दस्त और मल में खून आना जैसी अनेक समस्याएं पैदा हो जाती हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि नियंत्रण की दवा खिलाई जाती हैं। सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि कृमि संक्रमण कुपोषण का एक बहुत बड़ा कारण है। पेट के कीड़े संक्रमित व्यक्ति के शरीर से पोषण लेते है, इसके कारण अच्छा पौष्टिक भोजन देने के बाद भी बच्चा कुपोषित रहता है। इसलिए एक से 19वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाना ज़रुरी है। उन्होंने बताया कि 10अगस्त को दवा के सेवन से वंचित बच्चों के लिए 14अगस्त को राउंडअप के तहत टैबलेट खिलाई जाएगी। दवा खाली पेट नहीं खानी है। किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को टैबलेट नहीं खिलानी है। इस अवसर पर राजनाथ सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, विजय बहादुर यादव, हेमलता, प्रियंका सिंह, शकुन्तला देवी, गौरव सिंह, बीना चंद्रकला, राम कुमार साहू, राधेश्याम मिश्रा सहित आगंबाड़ी, आशा आदि उपस्थित रहे।