― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया...

Jaunpur Dhara News : केजरीवाल की जमानत पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिलने पर ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल जी छूट गए’ के नारे लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कचहरी से अम्बेडकर तिराहे तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे जहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। न्यायालय को धन्यवाद करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई और बांटी। इस अवसर पर पूर्वांचल प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्र ने कहा कि पूरा तथाकथित शराब घोटाला झूठ की बुनियाद पर खड़ा किया गया है मोदी सरकार ने जो झूठ का पहाड़ बनाया था और जो आम आदमी पार्टी को खत्म करने का कुचक्र रचा था। वह आज न्यायालय के आदेश से बेनकाब हो गया है। यह सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश और न्यायिक प्रक्रिया में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के लिए बहुत बड़ा दिन है। यह सत्य की जीत है। हम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं। जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने कहा कि राजनीति कितनी भी गंदी हो जाए न्याय्ापालिका सत्य के पक्ष में, न्याय करती है। अरविंद केजरीवाल की बेल, किसी एक पार्टी या व्यक्ति विशेष की बात नहीं है। जब भी कोई तानाशाह, व्यवस्था खत्म करने की कोशिश करेगा तो, न्यायपालिका सामने आएगी और देश की रक्षा करेगी। जिला महासचिव विनोद प्रजापति  ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जमानत दी है,यह हम सभी के लिए बेहद ख़ुशी का पल है। उक्त कार्यक्रम में समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, बबलू गुप्ता, अनुराग मणि त्रिपाठी, विद्याधर मिश्र, शिवजी मिश्रा, आशीष यादव, अनिल शर्मा, अमित विश्वकर्मा, राजबहादुर पाल, राम प्रताप यादव, मुन्ना सिंह, एसके प्रजापति, समरनाथ यादव, दयाराम, लालमणि गौतम, श्यामलाल, इसरार अहमद, रमेश चंद्र यादव, नीरज यादव, अंकित मौर्य, एडवोकेट अशोक, इस्लाम खान, नन्हे यादव, राज कनौजिया, विनोद यादव शामिल हुए।

Share Now...