जौनपुर धारा,जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज में किन्नर समाज के एक समूह पर गांव के प्रधान और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित किन्नर बबली ने आरोप लगाया है कि प्रधान आशा किन्नर ने गांववालों के साथ मिलकर यह हमला करवाया। जिसमें कई किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें किन्नरों को स्कॉर्पियो गाड़ी से जबरन उठाया जा रहा है। पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि उन्हें गाड़ी में भरकर एक कमरे में ले जाया गया, जहां उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया। उनके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट पहुंचाई गई और मिर्च भरने जैसी घिनौनी हरकतें की गईं। यह घटना उस समाज पर होने वाले शारीरिक और मानसिक अत्याचार की चरम सीमा को दर्शाती है, जिन्हें भारतीय संविधान समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। बबली किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण करवाया है। लेकिन अभी तक किसी पर मामला दर्ज नहीं हुआ है। पीड़ित किन्नरों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जल्द इंसाफ नहीं मिला, तो वे अपने न्याय के लिए आंदोलन करेंगे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
Jaunpur Dhara News : किन्नर समाज के एक समूह ने लगाया जानलेवा हमला करने का आरोप



