जौनपुर धारा, जौनुपर। सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे अधिक महत्व रखने वाले पर्व करवा चौथ को लेकर शनिवार को भी बाजार में काफी चहल-पहल रही। नगर के मुख्य बाजारों ओलन्दगंज, चहारसू, कोतवाली आदि स्थानों पर जहां महिलाएं बाजार में करवा के साथ ही पूजा कलैंडर व छलनी को खरीदते हुए देखी जा सकती हैं। करवा चौथ के मद्देनजर जेवर व कपड़ों की दुकानों पर भी महिला खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में बाजार की रौनक अलग ही दिख रही है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला पर्व करवा चौथ व्रत इस बार 20 अक्टूबर यानी आज मनाया जाएगा। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगी। ऐसे में महिलाएं भी अब इस पर्व की तैयारी में जुटी गई हैं, जिसके लिए वह बढ़ चढ़कर तैयारियों में लग गई हैं। इसमें वह पूजन व श्रृंगार सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं और ऐसे में महिलाओं की भीड़ लगी दिख रही है। महिला श्रृंगार, व्रत व पूजन से जुड़े सामान को खरीदते हुए दिख सकती हैं। महिलाएं करवा चौथ पूजन के लिए मिट्टी के करवा, छलनी, कलैण्डर व अन्य पूजन सामग्री को खरीद रहीं थी। इससे बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। इस व्रत के मौके पर सभी सुहागिन महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जला व्रत रखकर सुहाग की सलामती की कामना करती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं। जहां चांद निकलने के बाद विधि-विधान से पूजन करती हैं, जिसके बाद छलनी में चांद के साथ पति के चेहरे का दीदार करके अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत को पूरा करती है। महिलाओं की कपड़ों व जेवर की दुकानों पर भीड़ दिखाई दे रही है।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : करवा चौथ को लेकर सजे बाजार, महिलाएं ने की खरीदारी
