जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह द्वारा नगर परियोजना में संभावित आंगनबाड़ी केंद्रों पर नगर क्षेत्र के लगभग 140 केन्द्रों पर शासन के निर्देश पर 0/6 वर्ष के बच्चे एवं गर्भवति, धात्री को पुष्टाहार का वितरण किया गया। इस वितरण के क्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मछली शहर दीपक चौबे और नगर परियोजना के मुख्य सेविका अनीता यादव द्वारा पुष्टाहार का वितरण नगर वार्ड मियांपुर की कार्यकत्री ऊषा देवी, सुमन सत्यार्थी, प्रतिमा दूबे, शीला सिंह, जया, नफीस क़ासिम, और हुसैनाबाद की संगीता, सरोज, प्रियंका, उर्मिला, शीला देवी के यहां वितरण किया गया। आंगनवाड़ी ज्योति के यहां वितरण सम्बंधित लाभार्थी की शिकायत पर सी.डी.पी.ओ.द्वारा चेतावनी दी गई।12 केन्द्रों पर 0/3 वर्ष के 220 बच्चे तथा 3/6 वर्ष के 87 बच्चे और 74गर्भवती धात्री को पुष्टाहार वितरण किया गया। इस सम्बन्ध में सकुशल जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। वितरण के दौरान हेमन्त, रिंकू, सहित वार्ड के अन्य निवासी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Jaunpur Dhara News : 6 वर्ष तक के बच्चों में वितरित किया पुष्टाहार



