जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में तहसील बदलापुर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर के समक्ष कुल-142 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, मौके पर 25 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया और निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण कराये तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग, विकास विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इसी प्रकार समस्त तहसील में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों के शिकायती प्रार्थना पत्र को प्राप्त करते हुए उसका निस्तारण किये जाने की कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया।इस अवसर पर जिला एवं तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Jaunpur Dhara News : 142 शिकायतों में महज 25 का निस्तारण



