जौनपुर धारा, शाहगंज। शाहगंज के सेंट जेवियर स्कूल में निदेशक आदित्य जयसवाल, प्रधानाचार्य संदीप सिंह के दिशा-निर्देश में राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और तरह-तरह की राखी और कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसी क्रम में उप प्रधानाचार्य अध्यापकों के साथ छात्राओं को लेकर रेलवे स्टेशन, तहसील, चिकित्सालय, पुलिस स्टेशन पर पर पहुंची जहां पर छात्राओं ने स्टेशन मास्टर, डॉक्टर, तहसीलदार, कोतवाल आदि को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का परिचय दिया। जहां पर छात्राओं को अलग-अलग तरह के उपहार भी प्राप्त हुए। अंत में प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने राखी के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भाई-बहन का पवित्र रिश्ता है। जहां पर बहनें अपने भाई को निःस्वार्थ भाव से राखी बांधकर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समय शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ राखी व कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिता का आयोजन


