Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  हौसला बुलंद चोर उठा ले गये 8 बकरियां

Jaunpur Dhara News :  हौसला बुलंद चोर उठा ले गये 8 बकरियां

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के मई रोड देवकली ग्राम निवासी संजय सरोज के घर के बाहर से बंधी 8बकरी को बुलेरो सवार चोर बीती रात को उठा ले गए। भुक्तभोगी संजय के अनुसार बीती रात को वह 1:30बजे भोर में शौच के लिए उठा था तो बकरियां मौजूद थीं। लेकिन जब मेरे भाई 2:30 बजे उठें तो उन्होंने बकरियों को नदारद पाया। सूचना पाते ही खोजबीन शुरु की लेकिन बकरियां कहीं नहीं मिली। भुक्तभोगी ने बताया कि स्वयं खोजबीन करते व सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला की चोर बोलेरो सवार होकर आये थे क्यों की मकान के पास से वही एक गाड़ी केवल निकली थी। सीसीटीवी के सहारे जानकारी हासिल करते हुए भुक्तभोगी ने केराकत तक बोलेरो के आने की बात बताई। भुक्तभोगी के भाई मंजय सरोज ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो मौके पर पुलिस पहुँच जांच पड़ताल में लग गई।

Share Now...