Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत प्रतियोगिता आयोजित

Jaunpur Dhara News : सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में 02 से 16अक्टूबर के मध्य सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अनुपालन में 09 अक्टूबर को बयालसी इण्टर कालेज जलालपुर जौनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में से.नि.आई.पी.एस.अधिकारी राधामोहन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ.शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता डॉ.कृष्णपाल सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव, यातायात निरीक्षक जी.डी. शुक्ला एवं इंस्पेक्टर मुर्तजर हुसैन के साथ विद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।