― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मानवता के ध्वजा को लेकर लगातार संघर्ष करते...

Jaunpur Dhara News : मानवता के ध्वजा को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे मान्यवर साहब : तूफानी

  • पार्टी कार्यालय पर परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी सभा आयोजित

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को दलित नेता, लेखक व समाजसुधारक मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर गोष्ठी सभा सपा नेता नीरज पहलवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान गोष्ठी सभा में उपस्थित सभी लोगो ने मान्यवर साहब के तस्वीर पर फूल चढा कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पित की। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गरीब, शोषित, पीड़ितों के नायक थे मान्यवर कांशीराम। उन्होंने जीवनपर्यंत गरीब, शोषित, पीड़ितों के राजनैतिक भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष के साथ ही मानवता के ध्वजा को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे है। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की वकालत भी मान्यवर साहब की ही देन है। अध्यक्षी संबोधन को सम्बोधित करते हुए नीरज पहलवान ने कहा कि मान्यवर साहब अपना पूरा जीवन दलितों और वांछितो की भलाई और उनकी तरक्की के लिए लगा दिया। ताकि राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर बराबरी का अधिकार मिल सके। इस अवसर पर सुरेश नागर, जितेंद्र भारती, सुरेश मुरारा, सुरेंद्र बनवासी, धर्मेंद्र गौतम, गुरुदेव वर्मा, आजाद कुरेशी, विनय सरोज व भोला वर्मा समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...