― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  सगी बहनों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दोनों...

Jaunpur Dhara News :  सगी बहनों ने एक साथ खाया कीटनाशक, दोनों की हालत गम्भीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना क्षेत्र के कंगाली गांव कंगौली गांव में दो सगी बहनों ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किये किया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राम रतन की पुत्री आरुषि 19वर्ष और उसकी छोटी बहन खुशी 17वर्ष शुक्रवार की सुबह दोनों सगी बहनों ने एक साथ कीटनाशक खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। दोनों अपने कमरे में बेहोश पड़ी हुई थी कि परिवार की नजर उन पर पड़ गई।परिवार के लोग दोनों को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उनकी नाजुक हालत देखकर चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उमानाथ सिंह भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक द्वारा दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उनकी हालत बिगड़ती चली गई। चिकित्सक ने दोनों बहनों को बेहतर उपचार के लिए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरियों की हालत नाजुक बनी रही। दोनों बहनों का एक साथ कीटनाशक का सेवन करने का कारण पता नहीं चल पाया है।

Share Now...