Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : संस्था की नींव होते हैं पूर्व अध्यक्ष :...

Jaunpur Dhara News : संस्था की नींव होते हैं पूर्व अध्यक्ष : डॉ.रागिनी सोनकर

  • जेसीआई जौनपुर ने महान दिवस कार्यक्रम में अपने सभी पूर्व अध्यक्षगण का किया सम्मान

जौनपुर धारा,जौनपुर। जेसीआई संस्था अपने पूर्व अध्यक्षगण के सम्मान में महान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने किया। अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्षगणों के साथ सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मछलीशहर की लोकप्रिय विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संस्था के पूर्व अध्यक्ष संस्था की नीवं होते हैं। जेसीआई संस्था अपने पूर्व अध्यक्षगणों का सम्मान कर समाज में एक संदेश देने का कार्य कर रही है, विशिष्ट अतिथि उद्योगपति नन्हें लाल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेसीआई समाज में व्याप्त बुराइयों पर समाज को जागरूक करती है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपने उद्बोधन में अध्यक्ष के साथ 2024 की पूरी टीम को उनके कार्यों के लिए बधाई दिया, कार्यक्रम का प्रारंभ सीमा चक्रवर्ती के आस्थापाठ से शुरू हुआ, तत्पश्चाप सभी अतिथियो ने दीप प्रज्वलन किया पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद और अरुण सिंह ने संस्था में अनुशासन को सख्ती से पालन के लिए निर्देशित किया,और जेसीआई सप्ताह में संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना किया। जेसीआई साप्ताह मे किये गए कार्यों के विषय में सप्ताह चेयरमैन अन्जनी प्रजापति ने विस्तार से बताकर अतिथियो द्वारा सभी संयोजक को अवार्ड देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे पूर्व अध्यक्ष चन्द्र मोहन वर्मा, सुरेश चंद्र गुप्ता, अरूण त्रिपाठी, डॉ.अजीत कपूर, डॉ.एम.एम.वर्मा, मनोज चतुर्वेदी, एस.एम.वर्मा, नर्वदेश्वर केसरवानी, संजय बैंकर, कृष्ण कुमार जायसवाल, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू, राकेश जायसवाल, विवेक सेठी सहित आदि का अध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में को-चेयरमैन ताहिर सोनू, सचिव अजयनाथ, कोषाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, हफिज शाह, आरिफ अंसारी, भरत सेठ, संतोष अग्रहरि, अभिषेक जायसवाल, अजय गुप्ता, राज साहू, दीपक वाधवा, जेसीरेट चेयरपर्सन, प्रीति आशुतोष जायसवाल, जेसीरेट सेक्रेटरी श्रद्धा जायसवाल, सूर्यांश साहू, सर्वेश जायसवाल, सौरभ बरनवाल, विशाल तिवारी, सर्वेश जायसवाल, दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन हफिज शाह ने किया।

Share Now...