जौनपुर धारा, जौनपुर। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा वृहद पौधारोपण एवं जल संचयन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शीशम, अर्जुन, बरगद, सहजन, चितवन, अमरूद, आम, जामुन, डिटोर तरह-तरह के वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रधान अध्यापक सुबाष सरोज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व जल संचयन के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। पर्याप्त मात्रा में वर्षा न होने के कारण वृक्षों की कटाई इतनी तेजी से वृक्ष काटे जा रहे हैं। उसके अनुपात में वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है। इसलिए भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए वृक्ष लगाना अति आवश्यक है वृक्ष लगाना है पर्यावरण बचाना है। अध्यक्षता करते हुए नीलम रावत ने कहा कि हमारा ग्राम प्राकृतिक संपदा से भरपूर है और आदर्श गांव बने इसके लिए हम सबको अपने नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह ने कहा बारिश के पानी को तालाबों और छोटे जल स्रोतों के माध्यम से जल संचय किया जाना चाहिए इसमें दो तरह की गड्ढे बनाए जाते हैं। प्राकृतिक संसाधनों से ही जीवन का अस्तित्व है। पर्यावरण सुरक्षा अपने चारों ओर के परिवेश को प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित व सुसज्जित अनुकूल बनाए रखना है। उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा क्षेत्र में रैली भी निकल गई इसमें शामिल बच्चों ने ‘पौधा लगाएंगे पौधा बचाएंगे’ ‘हम लोगों ने ठाना है। संजय उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु इस तरह का संस्था द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
― Advertisement ―
नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार
खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Jaunpur Dhara News : वृहद पौधरोपण व जल संचयन कार्यक्रम का आयोजन
