Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  विरोध में अटेवा ने निकाला आक्रोश मार्च

Jaunpur Dhara News :  विरोध में अटेवा ने निकाला आक्रोश मार्च

जौनपुर धारा, जौनपुर। अटेवा/एमएमओपीएस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर 26 सितम्बर को अटेवा जौनपुर के बैनर तले जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस के खिलाफ दिखाया भारी आक्रोश और पुरानी पेंशन के समर्थन में आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च प्रभारी अटेवा मण्डल उपाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, सह प्रभारी सुबाष सरोज, टीएन यादव तथा जिला संयोजक चन्दन सिंह जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव एवं जिला कोषाध्यक्ष नन्दलाल पुष्पक के नेतृत्व में जनपद के सभी शिक्षक कर्मचारियों ने अम्बेडकर तिराहा से प्रस्थान कर जोगियापुर, ओलंदगंज, जेसीज, रोडवेज, विकास भवन होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ अध्यक्ष विश्वविद्यालय नन्द किशोर सिंह, यूपीपीएसएस से विकास सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, महिला प्राथमिक शिक्षक संघ विजय लक्ष्मी यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अनिल यादव 1160, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक महराजगंज उमानाथ यादव, अध्यक्ष लेखपाल संघ संजय कुमार, अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसीवे एसो राम मूरत यादव, अध्यक्ष सिंचाई विभाग बृजेश त्रिपाठी, प्रमोद श्रीवास्तव, पीडब्लूडी, अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ संजय चौधरी, मंत्री सफाई कर्मचारी संघ शिवकुमार यादव, अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ सुनील यादव , जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट विनय वर्मा आदि ने स्वयं की उपस्थिति के साथ नैतिक समर्थन भी आक्रोश मार्च को दिया।

Share Now...