Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  लड़की की हत्या कर लाश पेड़ पर लटकाने...

Jaunpur Dhara News :  लड़की की हत्या कर लाश पेड़ पर लटकाने वाले दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस टीम ने 19सितम्बर को लड़की की हत्या कर पेड़ लटकाने वाले दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि सरायख्वाजा क्षेत्र के आदमपुर गांव में 19 सितम्बर गुरूवार को एक युवती की लाश फंदे के सहारो पेड़ से लटकी मिली थी। युवती की फोटो में युवती के हाथ और मुंह पर गंभीर चोट के निशान भी पाये गये थे।

थानाध्यक्ष राजनारायन चौरिसया पुलिस टीम के साथ हत्या में नामजद दो आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से 25सितम्बर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रामस्वारथ के घर से मृतका का एक बैग बरामद हुआ व रामस्वारथ की निशादेही पर मृतका के कपड़े रामस्वारथ के घर के पास खेत से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मृतका का एक मोबाइल, एक आधार कार्ड और हाईस्कूल 2024 का प्रवेश पत्र और शाहू धर्मशाला में 18सितंबर को रुकने की रशीद, मृतका के पहनने के कपड़े वाली बैग जो रामस्वारथ के घर से बरामद किया है। हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद रामस्वारथ व सतीश सिंह को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेज दिया। जेल भेजे गये आरोपियों में रामस्वारथ पुत्र रामसुमेर निवासी आदमपुर अकबर थाना लाइनबाजार व सतीश सिंह पुत्र इन्द्रपति सिंह छभवा थाना शाहगंज है।

Share Now...