― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : रेस्टोरेंट मालिक के गले से चैन छींनकर भागे...

Jaunpur Dhara News : रेस्टोरेंट मालिक के गले से चैन छींनकर भागे बदमाश

  • मालिक ने दौड़ाकर बदमाशों की छींनी बाइक केस दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित एक रेस्टोरेंट मालिक के गले से चैन छींनकर बुलेट सवार अज्ञात बदमाश भागने लगे। वहीं पीछे से दौड़ाएं रेस्टोरेंट मालिक ने बदमाशों की गाड़ी को पकड़ कर लटक गए और चाभी निकाल लिए। बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख रेस्टोरेन्ट मालिक को धक्का देते हुए बाइक को छोड़कर मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गाँव निवासी व पूर्व प्रधान नागेंद्र तिवारी बदलापुर के घनश्यामपुर रोड़ स्थित फोरलेन ओवर ब्रिज के समीप सरोखनपुर में अंशिका रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। घटना शनिवार की रात्रि करीब 8बजे की है वह अपने रेस्टोरेंट पर बैठे थे। तभी एक बुलेट पर सवार दो लोग आए और एक लोग गाड़ी चालू कर मार्ग पर खड़े थे और दूसरा रेस्टोरेंट मालिक से दो किलो मीठा मांगा मालिक द्वारा मीठा वजन किया जा रहा था। इतनें में वह उनके पीछे की तरफ गले से चैंन छींनकर भागने लगा। वहीं रेस्टोरेंट मालिक उसे दौड़ते हुए उसकी बुलेट बाइक के पास पहुचें और बाइक पकड़कर गिराते हुए उसकी चाभी निकाल लिए, बदमाश और मालिक के बीच चाभी को लेकर छीना झपटी भी हुई, फिर दोनों बदमाश खुद को घिरता देख बाइक को छोड़कर मौके से चैन लेकर फरार हो गए। वहीं छिनैती की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिनोद कुमार मिश्रा ने बदमाशों की बुलेट बाइक को अपने कब्जे में लेकर उक्त रेस्टोरेन्ट मालिक नागेंद्र तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Share Now...