Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : रेलवे लाइन पर इंस्टाग्राम देखते समय युवक की...

Jaunpur Dhara News : रेलवे लाइन पर इंस्टाग्राम देखते समय युवक की ट्रेन से कटकर मौत

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शनिवार की शाम वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखण्ड बहाउद्दीनपुर में रेलवे लाइन पर ब्लूटूथ लगाकर इंस्टाग्राम चलाते समय ट्रेन से कट कर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया परिजनों में जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया और लोगों ने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच कर सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि बहाउद्दीनपुर गांव निवासी राम नयन पुत्र निखिल कुमार 16 वर्ष जौनपुर-वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड बहाउद्दीनपुर गांव के पास रेलवे लाइन पर ब्लूटूथ लगाकर इंस्टाग्राम चलाते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत हो गई। गांव के ही बच्चों ने बगल में बकरी चरा रहे थे, उन्होने ट्रेन आते समय जोर-जोर से चिल्लाया, लेकिन ब्लूटूथ की आवाज इतनी तेज थी बच्चों की आवाज सुनाई नहीं दी, और ट्रेन से कटकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बकरी चरा रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव को घर ले आए। सूचना मिलने पर रेलवे सीआरपीएफ पुलिस व सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राम नयन ऑटो रिक्शा चलाकर अपने गरीब परिवार का किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।