― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों में पुरस्कार...

Jaunpur Dhara News : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों में पुरस्कार वितरण

जौनपुर धारा, बदलापुर। बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशक्ति, विज्ञान और गणित के प्रति रुचि विकसित करने के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र बदलापुर में विकास क्षेत्र के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों तथा कम्पोजिट विद्यालयों के छात्रों की एक द्विस्तरीय परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में कक्षा 6,7 एवं 8 में कल 71छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सर्वोच्च प्राप्त करने वाले 25छात्रों का चयन कर पुन पांच छात्रों का चयन किया गया। अक्षिता मौर्य यूपीएस खानपुर कक्षा-6, अरिष्ठी यादव कम्पोजिट शाहपुर सानी कक्षा-7, सूर्यांश सिंह कंपोजिट नेवादा मुखलिस पुर कक्षा-8, और सृष्टि गुप्ता कंपोजिट शाहपुर सानी कक्षा-8, संध्या सरोज कंपोजिट विद्यालय बड़ेरी कक्षा-8, ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। इन बच्चों को जनपद में प्रतिभाग करना है। खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीअरविन्द कुमार पांडेय, गणित एआरपी डॉक्टर ओम प्रकाश गुप्त, विज्ञान के एआरपी उमेशचन्द्र दुबे ने परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले समस्त बच्चों को पुरस्कार, कॉपियां एवं ड्राइंग बॉक्स आदि देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एआरपी डॉ.राकेश कुमार पाल, राज भारत मिश्रा एवं कैलाशनाथ रजक, विकासखण्ड के समस्त  उच्च प्राथमिक तथा कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।

Share Now...