― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने पीटकर किया...

Jaunpur Dhara News : मेडिकल स्टोर संचालक को बदमाशों ने पीटकर किया अधमरा

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर से दुकान बंद कर घर आ रहे एक दवा व्यवसायी को बुधवार की रात बदमाशों ने रास्ते में धारदार हथियार से मार-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक़ खुटहन थाना क्षेत्र के बेसहूपुर गांव निवासी 50वर्षीय रविंद्र तिवारी बदलापुर सरकारी अस्पताल के सामने अपना मेडिकल स्टोर चलाते हैं।रोज की तरह दुकान बंद कर घर आ रहे थे कि बदलापुर के मदापुर गांव में पांच की संख्या में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धारदार हथियार से मार-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बल्लू उर्फ अमर यादव पुत्र बजरंगी यादव निवासी वीरपालपुर, संजय यादव पुत्र हरिलाल निवासी देवरामपुर एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्यवाई मे जुटी है।

Share Now...