Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : टीकाकरण सत्र का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

Jaunpur Dhara News : टीकाकरण सत्र का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने सोंधी ब्लॉक के ग्राम सोंगर में टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सत्र पर दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी लेते हुए गर्भवती महिलाओं से बात कर उनकी जांच और दवाइयों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी लिया, ड्यू लिस्ट, टीकाकरण रिकॉर्ड और एएनसी जांच रिकॉर्ड का अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने टीकाकरण से झिझक/इनकार करने वाले परिवारों के यहां गृह भ्रमण कर टीकाकरण से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि पोलियो, टीबी, काली खांसी, गला घोटू, टिटनेस, निमोनिया, डायरिया खसरा, दिमागी बुखार आदि बीमारियों से बचाव के लिये टीकाकरण किया जाना जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समझा बूझकर जानकारी देकर कुल 22 परिवारों में से 09 परिवारों को प्रेरित करते हुए टीकाकरण करव्ााया। इसके साथ ही विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान गांव में साफ-सफाई के बारे में लोगों से पूछ कर जानकारी लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से अपील किया कि संचारी अभियान के दौरान विशेष साफ-सफाई, शौचालय के उपयोग, घर के आसपास कहीं दूषित या जल इककट्ठा न होने दें। इससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। उन्होंने लोगों को बताया कि अगर किसी को सर्दी, खांसी, बुखार होता है तो 102-108 एंबुलेंस के सहयोग से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच व दवा जरूर ले। भ्रमण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव, डॉ.जियाउल हक, खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, यूनिसेफ की डीएसी गुरदीप कौर, बीएमसी अवधेश कुमार तिवारी, प्रतिरक्षण अधिकारी राहुल कुमार यादव, कोटेदार मोहम्मद कौसर, मौलवी बैतुल्लाह खुर्शीद अहमद, नसीर अहमद, इश्तियाक अहमद आदि लोग उपस्थित थे।