Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया...

Jaunpur Dhara News : मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टिरियल कलेट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उ.प्र.मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा जीनपुर के समस्त कर्मचारियों ने अपने 22सूत्रीय मांगपत्र की पूर्ति हेतु जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री जो को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया। धरने का नेत्वृत करते हुए जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि 22 सूत्रीय मांगों में से प्रमुख मांगे जैसे कलेक्ट्रेट कार्यालय को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान करते हुए कर्मिकों का वेतन उच्चीकृत करने, कलेक्ट्रेट लिपिक सवर्ग सेवा नियमावली 2011 पूर्ववत लागू, करने, लेखा का कार्य सम्पादित्त करने वाले पटल सहायको को लेखा संवर्ग का वेतन दिये जाने, नवसृजित्त जनपदों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं नवसृजित तहसीलों में प्रशासनिक अधिकारी का पद सृजित किये जाने, भू-लेख लिपिक का पद पूर्व की भाँति कलेक्ट्रेट में वापस लिये जाने, सामयिक वासिल वाकी नवीसो को रिक्त पदों के सापेक्ष एकमुस्त समायोजित किये जाने आदि प्रकरणों में विभागाध्यक्ष/अध्यक्ष राजस्व परिषद की संस्तुति हो जाने के उपरान्त भी अभी तक शासनादेश निर्गत न करने से कर्मचारियों में काफी कुण्ठा व्याप्त है, जिससे उनकी आर्थिक व मानसिक क्षति हो रही है, शासन द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिकल करने के लिए बार-बार कर्मिकों को समय से पदोन्नति का शासनादेश निर्गत किया जाता है। किन्तु सेवा नियमावली में प्रदत्त व्यवस्था के तहत प्रशासनिक अधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पदों पर पदोन्नति हेतु पात्रता क्षेत्र के विस्तार का अनुमोदन शासन एवं राजस्व परिषद द्वारा नहीं किया जा रहा है। मॉगे यथाशीघ्र पूर्ण न होने पर गम्भीर आन्दोलन किये जाने की सम्भावना है। धरने को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि 17 सितम्बर तक मॉगों का सम्मानजनक निस्तारण नही होता है तो 18 सितम्बर को गाँधी प्रतिमा, हजरतगंज, लखनऊ में पूरे प्रदेश के कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेगें। धरने में जिलामंत्री राजीव श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्रा, मो.अनवर, आशीष कुमार श्रीवास्तव, यतेन्द्र कुमार यादव, सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार यादव, फतेह बहादुर यादव, राजेश कुमार यादव, त्रिलोकी सिंह, राकेश गौतम, ज्ञानचन्द्र मौर्य, प्रदीप कुमार सिंह, विपिन कुंभार, जितेन्द्र कुमार मौर्य, सिंकन्दर यादव, अब्दुल रहमान सिद्दीकी, सूरज श्रीवास्तव, कुसुम यादव, स्वीटी मिश्रा, अमरीन फातिमा व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...