― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : महिला बन्दियों से बतायी गई करवा चौथ व्रत...

Jaunpur Dhara News : महिला बन्दियों से बतायी गई करवा चौथ व्रत की परम्परा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला कारागार अधीक्षक ने अवगत कराया है कि अखिल महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट भारत के जौनपुर शाखा की महिला सदस्यागण ललिता मिश्रा, सुनीता शुक्ला एवं संगीता मौर्या कारागार पर आयी। उनके द्वारा महिला बैरक में निरूद्ध महिला बन्दियों से बात-चीत की गयी। बात-चीत के दौरान 06महिला बन्दियों द्वारा करवा चौथ का व्रत रखने की बात बतायी गयी। संस्था की महिला सदस्यों द्वारा व्रत रखने वाली महिला बन्दियों को पूजन, सुहाग की सामग्री, फल, मिष्ठान एवं पूजा की पुस्तक दी गयी, साथ ही करवा चौथ के व्रत के महत्व को बताया गया। जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार एवं महिला बन्दियों द्वारा संस्था से आयी महिला सदस्यागणों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक डॉ.विनय कुमार, डॉ.अमरनाथ पाण्डेय, रेनू जायसवाल महिला शिक्षिका, उप कारापाल नन्द किशोर, उप कारापाल सुषमा शुक्ला एवं महिला हेड जेल वार्डर चिन्ता देवी व अन्य महिला जेल वार्डर उपस्थित थी।

Share Now...