जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील मड़ियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए मौके पर ही उनकी समस्या का निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 12शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में समय से उपस्थित होकर जन समस्याओं को सुने तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह, उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का भी आयोजन किया गया और जनसामान्य की शिकायतों को सुना गया और सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये गये।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur Dhara News : तहसील दिवस पड़े 74 प्रार्थना पत्र, 12 निस्तरिण


