जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चौरा में शनिवार की सुबह बाइक सवार आठ से दस की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता अजय सोनकर शास्त्री को बंदूक की बट व लाठी-डंडे से पीट कर मरणासन्न कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व आठ से दस अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। सरायवीरू निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मछलीशहर इकाई के जिला महामंत्री अजय सोनकर शास्त्री का बंधवा गांव में शिक्षण संस्थान है। वह रोजाना घर से सुबह शिक्षण संस्थान जाते हैं और देख-रेख कर एक घंटे बाद लौट आते हैं। वह बाइक से शिक्षण संस्थान जा रहे थे। संस्थान से लगभग पांच सौ मीटर पहले चौरा गांव में मुख पर कपड़ा बांधे तीन-चार बाइक पर सवार आठ से दस की संख्या में सशस्त्र बदमाशों ने रोक लिया और बिना कुछ कहे बंदूक की बट व लाठी-डंडे से पीट कर मरणासन्न कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Jaunpur Dhara News : बदमाशों ने भाजपा नेता को किया मरणासन, मुकदमा दर्ज



