जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया क्षेत्र के एक गांव की 14वर्षीय किशोरी से दो बदमाशों ने छेड़खानी किया। दोनो के ऊपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। क्षेत्र के एक गांव की लड़की क्षेत्र के श्रीराम निरंजन इंटर कालेज में पढ़ती है। वह प्रतिदिन की भांति मंगलवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में जलालपुर क्षेत्र के मनहन गांव के दो युवक रोहित निषाद पुत्र ज्ञानेंद्र निषाद तथा चंदन निषाद पुत्र प्रमोद निषाद ने छात्रा को साइकिल रुकवा कर जबरदस्ती करते हुए छेड़खानी करने लगे। उसके शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। यह दोनों युवक इस छात्रा से काफी दिनों से छेड़खानी कर रहे हैं। छात्रा ने घटना की सूचना अपने माँ को दिया। उसकी माँ ने तहरीर देकर दोनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : बदमाशों ने छात्रा से किया छेड़खानी, मुकदमा दर्ज



