Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास...

Jaunpur Dhara News : प्रतियोगिताओं से बच्चों का होता है रचनात्मक विकास : एसपी सिटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक अध्यक्ष डा.सन्दीप पाण्डेय के नेतृत्व में तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथियों के द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। महिला संयोजिका ज्योति श्रीवास्तव ने वन्दे मातरम गीता गाया। संस्थाध्यक्ष डॉ.सन्दीप पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा पिछले वर्ष से निरंतर किये गये कार्यों के विषय में बताया और इस राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के विषय में बताया कि यह प्रतियोगिता पूरे राष्ट्र में आयोजित की जाती है और सबसे पहले जिला इकाई के जीते हुए बच्चे प्रान्त में फिर क्षेत्र में और फिर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द वर्मा ने शौर्य के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों का रचनात्मक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट तथा सीओ शाहरूख खान ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। प्रकल्प प्रमुख सुजीत यादव तथा कार्यक्रम संयोजक नित्यानन्द पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम को सम्पादित करने में संगठन द्वारा किये गये कार्यों के विषय में बताया। नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल और अवधेश गिरि ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के नियमों के विषय में बताया। इस प्रतियोगिता में जनपद के 12 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मण्डल के रूप में उपस्थित संगीत शिक्षक पं.सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला, प्रज्ञा मिश्रा तथा श्याम मोहन मिश्र के द्वारा निर्णय लिया गया। पं.सूर्य प्रकाश मिश्र के द्वारा विजयी विद्यालयों का नाम घोषित किया गया। जिसमें डीबीएस इण्टर कालेज को प्रथम, मां दुर्गा जी विद्यालय सिद्दीकपुर को द्वितीय और बीआरपी इण्टर कालेज को तृतीत स्थान प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ.अजय दूबे, दिलीप शुक्ल, संगठन सचिव पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय, सह सचिव सन्दीप चौधरी, कंचन पाण्डेय, महिला सह संयोजिका शालिनी निगम, प्रियंका पाण्डेय, मीनू श्रीवास्तव, साधना जायसवाल, निशा गिरि, जया सिंह, रश्मिता सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हर्षित गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयोजक नित्यानन्द पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...