― Advertisement ―

spot_img

शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास संभव: सीमा द्विवेदी, मुंगराबादशाहपुर में वार्षिकोत्सव ने बांधा समां

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में आयोजित 5वें वार्षिकोत्सव एवं ‘मेधा संवर्धन’ कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का अद्भुत संगम देखने...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पत्रकारों का अपमान निंदनीय : संदीप पाण्डेय

Jaunpur Dhara News : पत्रकारों का अपमान निंदनीय : संदीप पाण्डेय

जौनपुर धारा, जौनपुर। आए दिन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों को ‘देख लेने’ या ‘दो कौड़ी’ का कहने जैसी शब्दावली का प्रयोग सर्वथा अनुचित है। आज जौनपुर में पत्रकार के साथ के हुए अशोभनीय रवैए पर संज्ञान लेते हुए सरकार अनुशानात्मक कार्यवाही करें और पत्रकार द्वारा उठाए गए मुद्दों की निष्पक्षता से जांच हो। आजाद सनातन सेना उत्तर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मांग करती है कि उक्त अभद्र व्यवहार रखने वाले मंत्री को बर्खास्त कर एसटीपी योजना का निष्पक्षता से जांच कराएं, साथ ही सुरेरी थाना अंतर्गत पत्रकार रोहित मिश्र को गाली देकर थप्पड़ मारने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक करें। जब रक्षक ही भक्षक बन जायेंगे तो समाज का क्या होगा। अगर तीनों पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई और पत्रकार के विरुद्ध जो अभियोग पंजीकृत हुआ है। उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त नहीं किया गया तो आजाद सनातन सेना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हो अत्याचार के विरुद्ध आंदोलित होने के लिए बाध्य होगा।

Share Now...