जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत तरियारी गांव में ग्राम वासियों के सहयोग से स्थापित किए गए पूजा पण्डाल में मां शक्ति की आराधना के नौ दिवसीय पर्व शुक्रवार को समापन हुआ, इस अवसर पर नव दुर्गा पूजा समिति तरियारी व नव दुर्गा पूजनोत्सव टरहड़ डीह बाबा समिति के द्वारा नवमी के अवसर पर माता जी का हवन-पूजन के साथ माता की आरती की गई, और साथ ही नौ कन्याओं को भोजन भी कराया गया। दुर्गा पण्डाल नव दुर्गा पूजा समिति तरियारी व नव दुर्गा पूजनोत्सव समिति टरहड़ डीह बाबा के अध्यक्ष ने सभी नौ कन्याओं के पैर में आलता लगाकर माताजी को चुनरी ओढ़ाई गई, सभी नौकन्याओं के सामने थाली सजाई गई। वहीं लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा पंडाल का आयोजन किया गया है। 9 दिन माता रानी का आराधना करने के साथ-साथ डीजे व ढोल नगाड़े पर, देवी गीत के गानों पर सभी श्रद्धालु खूब थिरक व खुशी से झूम रहे थे। आज हवन के साथ 9 कन्याओं को भोजन कराया गया। जिसके बाद शनिवार की सुबह से लेकर देर शाम मूर्ति विसर्जन किया गया। इस अवसर पर विशाल यादव, अखिलेश यादव, रितेश यादव, अजय यादव, अर्जुन यादव पत्रकार अरविंद कुमार यादव, जितेंद्र यादव, रविन्द्र यादव समेत क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजुद रहे।
- Jaunpur Dhara News : व्यापार मंडल का लंगर कार्यक्रम सराहनीय : जिलाधिकारी
जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम श्रीदुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में आए दर्शनाथियों के लिए स्टेशन रोड पर लगाया गया। लंगर का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने व्यापार मंडल के प्रसाद वितरण कार्यक्रम की सराहना किया तथा सभी दर्शनार्थियों को प्रेम और सद्भाव पूर्वक त्योहार को मनाने का आग्रह किया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने जिलाधिकारी के साथ एसपी अजय पाल शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के साथ सभी अतिथियों ने भगवान श्रीराम और मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रजवल्लन एवं विधिवत पूजन करते हुए प्रसाद वितरण का कार्य अपने हाथों से प्रारंभ किया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता, नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू, कार्यक्रम संयोजक/उपाध्यक्ष रामजी अग्रहरि नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्नालाल अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मनीष देव, महासचिव मनीष गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल असित आदि लोग उपस्थित रहें।