― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : देश के विभाजन के वक्त आया था दिल...

Jaunpur Dhara News : देश के विभाजन के वक्त आया था दिल दहला देने का संकट

जौनपुर धारा, जौनपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह का अयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय जौनपुर के सभागार कक्ष में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में विभाजन विभीषिका से प्रभावित दीपक चिटकारिया को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.नरेन्द्र सिंह, डॉ.राजीव कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपक चिटकारिया ने बताया कि देश के विभाजन के वक्त उनके परिवार पर दिल दहला देने वाले संकट आया था। उस समय उनका परिवार डेरा स्माईल खान नाम के जगह पर रहता था। जो इस समय पाकिस्तान में है। इसके आगे उन्होने बताया कि विभाजन के पश्चात उनका परिवार जौनपुर में आकर रहने लगा और अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर अपना घर बनाया। 14अगस्त को भारत सरकार द्वारा विगत 03 वर्षों से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जनपद जौनपुर द्वारा उक्त समारोह का आयोजन कर श्री दीपक चिटकारिया जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारीगण उपस्थित रहें और सभी के द्वारा यह संकल्प एवं शपथ लिया गया कि पूरी निष्ठा एवं लगन से भारत को विकसित एवं एक मजबूत राष्ट्र बनाने में पूर्ण योगदान करेंगें ताकि भविष्य में भारत वर्ष को ऐसी किसी भी विभीषिका का सामना न करना पड़े।

Share Now...