Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दूध उबालते समय फटा ब्वायलर, विवाहिता की मौत

Jaunpur Dhara News : दूध उबालते समय फटा ब्वायलर, विवाहिता की मौत

  • गोबर की उपरी पाथ रही महिला का सिर हुआ धड़ से अलग

जौनपुर धारा, खुटहन। डिहियां गांव में मंगलवार को खोवा बनाने के लिए लगभग पांच सौ लीटर दूध उबालते समय अचानक ब्वायलर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसके मलबे की चपेट में आकर बगल में गोबर की ऊपली पाथ रही महिला का आधा सिर धड़ से अलग होकर सौ मीटर दूर जा गिरा। जिसे घंटों बाद ग्रामीण खोज सके। वहीं मलबे की चपेट में आकर मृतका के पति और अधेड़ महिला सहित एक गाय भी घायल हो गई। फोन करने के बाद भी एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों के पिलकिछा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

गांव निवासी सरजू बिन्द खुटहन थाने के बगल मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा वह गांवों से दूध खरीद कर खोवा, छेना और पानीर थोक रेट पर सप्लाई करते हैं। जिसमें उनका बेटा राजेन्द्र बिन्द व बहू मनीता देवी भी सहयोग करते रहे। पहले वे दूध को बड़े-बड़े भगोने में उबालते थे। लगभग छह माह पूर्व वे राजस्थान से चिमनी सहित डेढ़ लाख कीमत का ब्वायलर ले आये थे। जिसकी क्षमता 500लीटर की थी। यह बड़े पैमाने पर प्रेसर कूकर की तरह काम करता है। तुलनात्मक रूप से बहुत कम समय और ईंधन में दूध उबाल देता है। इसमें ईंधन के रूप में सूखी लकड़ियां प्रयोग होता है। जिसमे कम खर्चे में खोवा, पनीर व छेना बनाना आसान हो जाता है। जानकार बताते हैं कि ब्वायलर का ढक्कन ढंग से बंद नहीं था। जिससे भाप बाहर नहीं निकल सकी। अधिक प्रेसर होने पर ब्वायलर तेज धमाके के साथ फट गया। उसका मलबा और गर्म दूध बगल ऊपली पाथ रही मनीता देवी के पर आ गिरा। फटे ब्वायलर के टुकड़ों से मनीता के सिर का आधा पीछे का भाग धड़ से अलग होकर सौ मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूध उबालने को रख दूर काम कर रहा उसके पति राजेन्द्र और पड़ोसी अधेड़ महिला सीता देवी तथा एक गाय घायल हो गई।

Share Now...