Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दिन दहाड़े युवक का अपहरण, मांगी 40 लाख...

Jaunpur Dhara News : दिन दहाड़े युवक का अपहरण, मांगी 40 लाख की फिरौती

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव निवासी सूरज गुप्ता (24) 18 अक्टूबर की भोर घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

रामपुर में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण का मामला सामने आया है। मामले में 19 अक्टूबर की सुबह, सूरज के चाचा को उसके मोबाइल से व्हाट्सएप मैसेज मिला, जिसमें 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। संदेश में यह भी कहा गया था कि यदि 24घंटे के भीतर पैसे नहीं दिए गए, तो परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बदमाशों ने व्हाट्सएप मैसेज से जरिए युवक के परिवार वालों से 40 लाख की फिरौती की मांग की, साथ ही नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेरी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी मड़ीयाहूं विवेक सिंह ने कहा कि तीन टीमें युवक का पता लगाने के लिए कार्य कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Share Now...