― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : त्योहारो के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Jaunpur Dhara News : त्योहारो के मद्देनजर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा त्योहार को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी आयुष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में त्यौहार को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने की अपील की गई। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी लोग त्योहार को आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्वक मनाएं। किसी भी प्रकार की बदमाशी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों से सुझाव लिए गए। इस मौके पर एसडीएम संतवीर सिंह, एसडीओ आदि मौजूद रहे।

Share Now...