जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ककोरगहना रेलवे लाइन के समीप बृहस्पतिवार सुबह एक 55वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिद्दीकपुर गांव का निवासी राम अधार गौतम 55वर्षीय किसी काम से तीन दिन पहले घर से निकला हुआ था। परिजनो ने काफी खोजबीन की लेकिन रामाअधार का कुछ पता ना लग सका बृहस्पतिवार सुबह लोगों को रेलवे लाइन के समीप दुर्गंध महसूस हुआ। लोगों ने पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव बिना सर पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना सरायख्वाजा थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को देखकर प्रतीत होता है कि घटना कुछ दिन पहले की है और घटना किसी ट्रेन के टक्कर से हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : तीन दिन से लापता व्यक्ति का रेलवे लाइन के समीप मिला शव



