जौनपुर धारा,जौनपुर। अंजुमन हैदरिया ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर सीवर पाइप लाइन के लिये एक वर्ष से खोदे गये सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ला पानदरीबा से लेकर मोहम्मद हलवाई के मोड़ तक जल निगम द्वारा सीवर पाइप लाइन का कार्य एक वर्ष पूर्व बिछाने के लिए सड़क खोदी गयी थी जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। चंन्द्र दर्शन के अनुसार 14 व 15 सितम्बर को शब वेलादत का जुलूस अंजुमन हैदरिया के जानिब से उक्त रास्ते से गुजरता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण रास्ता में जगह-जगह गड्ढा तथा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे जुलूस के जाने में अत्यन्त कठिनाई होगी। उन्होने मांग किया कि कार्यक्रम के दृष्टिगत मोहल्ला पानदरीबा से लेकर मोहम्मद हलवाई की दुकान तक सड़क मरम्मत करवाया जाय। उक्त अवसर पर अंजुमन हैदरिया के अध्यक्ष मुख्तार अहमद मंसूरी, अशफाक अहमद मंसूरी, हसीन अहमद खाँ, शकील अहमद, अफजल मंसूरी, अब्दुल्ला मंसूरी सहित आदि लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : जुलूस के लिये अंजुमन हैदरिया ने किया सड़क मरम्मत की मांग



