जौनपुर धारा, जौनपुर। गहना कोठी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह चार अगस्त को राजमहल में होगा है। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी समस्त कूपनों को एक साथ एक स्थान पर एकत्रित कर मौजूद लोगों के बीच किया जायेगा। विवेक सेठ मोनू ने बताया कि बीते वर्ष 3 अप्रैल 2023 से वितरीत किये गये कूपन का लकी ड्रा रविवार को होना है। इस दौरान बारी-बारी से एक-एक कूपन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा निकालकर ड्रा किया जायेगा, तथा लकी विजेताओं में पुरस्कार वितरण किया जायेगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 1 स्कार्पियो एन, द्वितीय पुरस्कार रॉयल इन्फिल्ड, व क्रमशः दो बाईक, दो स्कूटी, पाँच वाशिंग मशीन, 50 मिक्सर, व 50 इन्डक्शन चूल्हा वितरीत किया जायेगा। उन्होने कहा कि गहना कोठी विगत 78वर्षों से ग्राहकों के बीच अपना विश्वास बनाने के प्रयास में सफलता की ओर अग्रसर है, और आगे भी हमारा प्रयास ग्राहकों के अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही होगा। अधिष्ठाता विनित सेठ ने बताया कि समयावधि पूर्ण होने के उपरान्त लकी ड्रॉ समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। जिससे हमे गहना कोठी परिवार सहित सभी ग्राहकों के साथ अलग से समय बीताने का अवसर मिलता है। अभी तक लकी ड्रॉ वाले कूपन को वितरीत किया जा रहा है जो 03 अगस्त 2024 चलता रहेगा। इस दौरान बचे लोग भी प्रत्येका 10हजार तक की खरीद कर कूपन प्राप्त कर विशाल समारोह कर हिस्सा बन सकतें है। अधिष्ठाता विशाल सेठ व विपिन सेठ ने अपने सभी ग्राहकों से कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की है।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : गहना कोठी का लकी ड्रा समारोह चार अगस्त को

Previous article


