― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News : रोजगार मेला का आयोजन 21 सितम्बर को

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजकीय आई.टी.आई.कॉलेज जौनपुर में 21सितम्बर को प्रातः 10.00बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें निजी क्षेत्र की 10कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आई.टी.आई.एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18से 35वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई.डी.प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करेंगे एवं सेवायोजन वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

  • Jaunpur Dhara News :  चार महिला की गिरोह ने एक महिला के गले से छीना चैन

जौनपुर धारा, जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार को दोपहर में गौसपुर दरगाह पर चादर चढ़ाने गई महिला जैसे ही गेट पर पहुंची वहां पहले से मौजूद एक गिरोह की महिला ने दूसरे महिला को धक्का देकर उसके गले की चैन छीन कर भागने लगी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग रही दो महिला को लोगो ने पकड़ 112पुलिस को दे दिया। बता दें कि मल्हनी बाजार की गायत्री देवी पत्नी लालचंद बृहस्पतिवार को थाना खुटहन क्षेत्र के गौसपुर दरगाह पर दर्शन करने गई थी। जैसे ही दरगाह के गेट पर पहुंचते ही चार की गिरोह की महिलाओं ने गायत्री धक्का देकर गिरा दिया और गिरने के बाद गले की चैन छीन लिया। शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने दो महिलाओं को पकड़कर 112 पुलिस के हवाले सौंप दिया। पकड़ी गई महिलाएं जान से मारने की धमकी दे रही है।

Share Now...