― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  कोई भी शिक्षक अपने को असहाय महसूस न...

Jaunpur Dhara News :  कोई भी शिक्षक अपने को असहाय महसूस न करें : अजीत सिंह

जौनपुर धारा, सिकरारा। विकास खण्ड सिकरारा के नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह का प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई सिकरारा और विभिन्न संगठनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी को बुके और माल्यार्पण करके विकास खण्ड की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ,कोई भी शिक्षक अपने को असहाय न महसूस करें। मैं शिक्षकों के संरक्षक के रूप में कार्य करूंगा। इतना ही नहीं आपके परिवार के सदस्य के रूप में रहते हुए, विकासखंड के छोटे बड़े हर काम में सहयोग लेते हुए और सहयोग करते हुए, विकासखंड को जनपद का अग्रणी विकासखंड बनाने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष धीरेंद्र यादव, मंत्री ओंकार पाल, शरद यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मय्ोद्र सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह ,रामचंद्र यादव संरक्षक  प्राथमिक शिक्षक संघ सिकरारा, विनोद पाल, सुशील कुमार, मिलन बहादुर सहित तमाम शिक्षक, शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ देशबंधु यादव ने किया।

Share Now...