Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सम्बन्ध में बैठक...

Jaunpur Dhara News :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

जौनपुर धारा,खुटहन। ब्लाक सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को मनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक बैठक आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि वाराणसी मण्डल से आये प्रदीप कुमार विश्वकर्मा के ने आंगनवाड़ी को गर्भवती महिला की ANC जांच, और NDD प्रोग्राम के बारे विश्तार रूप से बताया गया। सीडीपीओ सुरेश कुमार यादव ने सैम और मैम के फ़ॉलोवप के बारे मे बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 10अगस्त को मनाया जाएगा और छूटे हुए बच्चे को 14अगस्त को दवा खिलाया जायेगा। इस मौके पर अधीक्षक डॉ.रोहित लाल, बीसीपीएम राजेश कुमार, यूनिसेफ के नवीन श्रीवास्तव, मुन्नी सोनी, रीता, नीलम सोनी, संगीता, उषा, मनीषा, प्रधान संतलाल सोनी, प्रदीप गुप्ता, बिन्दू यादव सहित आदि मौजूद रहें।