― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : किसान व गरीबों का शोषण रही सरकार :...

Jaunpur Dhara News : किसान व गरीबों का शोषण रही सरकार : संदीप

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरूवार को जौनपुर में कार्यकारिणी बैठक का अयोजन मड़ियाहूँ विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव के नेतृत्व में जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे जौनपुर प्रभारी प्रदेश महासचिव (यूथ कांग्रेस) बसर खान, जिला अध्यक्ष (यूथ कांग्रेस) संदीप सोनकर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि पूरे देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम पर है। गरीब किसान, गरीब मजदूर का बीजेपी सरकार शोषण कर रही है। आने-वाले समय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ही बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। उसी कड़ी में प्रभारी जौनपुर महासचिव बसर खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी मोदी और योगी के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। हम युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जिले, ब्लाक और ग्रामीण अंचल तक युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़ा करेंगे। जिससे हमारी लड़ाई तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। कार्यक्रम में मुख्यरूप से नाजिम खान, दर्शन ऋषि, अतुल शुक्ला, विशाल यादव, कमलेश पाल, मन्ाोज यादव, मानवेंद्र प्रसाद, यशवंत गौतम, एडवोकेट वीरेंद्र यादव, अखिलेश प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...