― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : उमानाथ सिंह स्कूल में सम्मानित किये गये शिक्षक

Jaunpur Dhara News : उमानाथ सिंह स्कूल में सम्मानित किये गये शिक्षक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वाराणसी मार्ग पर महरुपुर शंकरगंज में स्थित उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों से गुरुजनों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्व तथा वर्तमान छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्कूल की अध्यापिका गीता सिंह विद्यालय की सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका तथा तनीसुद्दीन को सर्वश्रेष्ठ अध्यापक का पुरस्कार दिया गया। इन दोनों को प्रबंधक शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ.ब्रूनो.डी.नाजरेथ, उप प्रधानाचार्य कृष्णा यादव, अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...