जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में चोरों का हौसला बुलंद है और पुलिस बेबस नजर आ रही है। पवांरा थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव में शुक्रवार की रात को 60लाख से अधिक जेवर लेकर चोर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर पवांरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। राज किशोर यादव का परिवार रात में भोजन करने के बाद सो गया। रात को चोर पीछे दीवार की खिड़की तोड़कर अन्दर घुस गये और घर से लाखों का सामान उड़ा ले गए। शनिवार की सुबह करीब दस बजे बहू चंद्रिका घर की सफाई करने कमरे में गई तो पीछे की खिड़की टूटा देखकर दंग रह गई। कमरे में देखा तो सारे सामान बिखरे हुए थे। चोरी की हल्ला मचाते हुए बाहर आयी। राज किशोर व उनकी पत्नी घर की स्थिति देखकर दंग रह गए। वहीं पर रोने पीटने लगे। घरवालों के अनुसार दो सोने का हार, दो सोने की चूड़ी, नौ सोने की चैन, बीस अंगूठी, चार झुमका, तीन सोने की लॉकेट, एक झाली सोने की लगभग 855 ग्राम सोने का समान था। चांदी के एक किलोग्राम की, करधन एक किलोग्राम का दो छागल दस जोड़ी पायल, दस जोड़ी मीना सोना चांदी दोनों को मिलाकर लगभग करीब 60लाख रुपए से अधिक के समान थे। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष प्रियंका के मुताबिक तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : हौसला बुलंद चोरों ने मकान से की 60 लाख रुपए से अधिक जेवरों की चोरी



