जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। नगर व ग्रामीण इलाकों में हरतालिका तीज की धूम रही। शुक्रवार को तीज पर सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखा। महादेव और माता पार्वती की पूजा करके अखंड सौभाग्य का वर मांगा। दोपहर के बाद शिव मंदिरों दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। तीज व्रत की कथा का श्रवण किया गया। घरों में मिट्टी की बनी शिव, पार्वती और गणपति की पूजा की। मुंगराबादशाहपुर में देर शाम को सोलह श्रृंगार कर व्रती महिलाओं ने क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ला स्थित शक्तिपीठ मां काली का मंदिर, मुगरडींह विश्वनाथ मंदिर, चौराहा के शिव मंदिर, गुड़हाई लक्ष्मण बाग मंदिर, शिव मंदिर राजीव दाल मील व नईगंज स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव माता पार्वती व गणेशजी की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा अर्चना की और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पूजा सामग्री की व्यवस्था पहले से कर ली गई थी शाम होते ही महिलाओं ने सोलह सिंगार कर पूजन की तैयारी शुरू कर दी। वहीं नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों में महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए नजर आईं और पूजा अर्चना भी होता रहा, जो रात तक चलता रहा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : हरतालिका तीज पर व्रती महिलाओं ने की पूजा,रखा निर्जला व्रत


