― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सर्विकल कैंसर से बचाव चलाया जागरूकता अभियान

Jaunpur Dhara News : सर्विकल कैंसर से बचाव चलाया जागरूकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व व्यापी संस्था रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट-3120 की तरफ से बच्चियों को निःशुल्क एचपीवी टीका लगवाने के लिए एवं टीका द्वारा सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु जागरूकता अभियान किया गया। रोटरी क्लब द्वारा संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा की अगुवाई में ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाने के लिए जीजीआईसी, राज कालेज एवं जनक कुमारी स्कूल की 6 से 18 वर्ष की बच्चियों को वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक करने का कार्य किया। बच्चों के साथ एचपीवी टीका जागरूकता संवाद करके बच्चों को समझाया और बच्चों से इसे लगवाने के लिए सहमति भी लिया। इस अवसर पर डॉ.जया राय जिला अस्पताल ने बच्चियों को एचपीवी के बारे में व वैक्सीन लगाने हेतु बताया। डॉ.जया राय ने कहा कि रोटरी द्वारा निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य की सराहना किया। बच्चियों में एचपीवी वैक्सीन टीका लगवाने से गर्भाशय-ग्रीवा कैंसर के 90प्रतिशत मामलों से बचाव किया जा सकता है। एचपीवी एक आम वायरस है जो आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकता है। एचपीवी वैक्सीन लगवाने से भविष्य में कैंसर होने की संभावना कम हो जाती है। यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे दुनिया भर में लाखों बच्चों को दिया जा चुका है। इससे कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता। कार्यक्रम उपरान्त संस्था सचिव शिवांशु श्रीवास्तव ने उपस्थित अध्यापको एवं प्रधानाध्यापको को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, अमित पांडेय, रविकांत जायसवाल, डॉ.सुधांशु टण्डन, संजय जायसवाल, विवेक प्रताप सेठी उपस्थित रहे।

Share Now...