Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बंद घर से नकदी सहित तीन लाख की...

Jaunpur Dhara News : बंद घर से नकदी सहित तीन लाख की चोरी

जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला बाजार में बन्द पड़े एक घर को सोमवार की रात चोरों ने निशाना बना दिया। खिड़की के रास्ते से घुसे चोर भीतर कमरें की आलमारी में रखा बीस हजार नकदी सहित लगभग तीन लाख का जेवर पार कर दिया। परिवार के लोग घर में ताला बंद कर विन्ध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। मौका पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बाजार निवासी अजय उर्फ गुड्डू अग्रहरि पूरे परिवार के साथ सोमवार की शाम विंध्याचल देवी दर्शन करने गए थे। दर्शन-पूजन करके जब दूसरे दिन रात को घर पहुंचे तो खिड़की की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखे तो सन्न रह गये। भीतर कमरें में रखी आलमारी खुली हुई थी। उसमें रखा बीस हजार नकदी, कपड़ा, सोने के दो जोड़ी झुमका, दो जोड़ी मांग टीका, मंगलसूत्र, चांदी के दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी करधन गायब मिला। आस-पास तलाश के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।