जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत क्षेत्र के सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के आदेश पर धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विवेक यादव निवासी ग्राम बनकट, थाना बरसठी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि बीते 19 सितंबर को सुबह 9 बजे उन्हें विधायक तूफानी सरोज का फोन आया, जिसमें विधायक ने अपमानजनक भाषा का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विवेक के पत्र के आरोपों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेक यादव के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष बरसठी को आदेशित किया कि सुसंगत धारा में एफडीआई दर्ज कर विवेचना की जाये। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर सपा विधायक तूफानी सरोज और विवेक यादव के बीच फोन पर तीखी बहस के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि फोन कॉल पर देख लेने की धमकी भी शुरू हो गई। कमेंट्स को लेकर विधायक और विवेक यादव के बीच तल्ख बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Jaunpur Dhara News : सपा विधायक तूफानी सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज



