जौनपुर धारा, जौनपुर। महात्मा गांधी जयंती समारोह की तैयारियों के संबंध में डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की। जिसमें बीएसए ने बताया कि 07 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी, तथा 09 से 10 बजे के मध्य समस्त कार्यालय में झंडा फहराया जाएगा। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कराने, महात्मा गांधी के जीवन परिचय की जानकारी छात्रों को देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी प्रतिमा की सफाई कराने, मलिन बस्तियों के साथ ही मुख्य स्थानों पर साफ-सफाई के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वि.रा. रामअक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
Jaunpur Dhara News : गांधी जयन्ती समारोह के लिये डीएम ने दिया निर्देश


