― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : ललही छठ माता की पूजा कर पुत्र के...

Jaunpur Dhara News : ललही छठ माता की पूजा कर पुत्र के दीर्घायु होने की मंगल कामना की

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुत्रों की मंगल कामना के लिए ललही छठ का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर से लेकर गांव तक जगह-जगह समूह में महिलाओं ने बेदी बनाकर ललही छठ माता को दूध-दही, महुआ व तिन्नी का चावल चढ़ाकर विधि-विधान पूजा-अर्चना की। मुराद पूरी होने पर कुछ स्थानों पर महिलाओं ढोल, नगाड़ा के साथ नाचते-गाते पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नगर के मोहल्ला अंजही, पुरानी सब्जी मंडी, साहबगंज हनुमान मंदिर, प्रतापगढ़ रोड, कटरा मोहल्ला, सिनेमा गली व काली जी के मंदिर परिसर आदि जगह-जगह समूह में महिलाओं ने बेदी बनाकर ललई छठ माता को दूध दही महुआ व तिन्नी का चावल चढ़कर विधि विधान -पूजा अर्चना की। मुराद पूरी होने पर कुछ स्थानों पर महिलाओं ढोल नगाड़ा के साथ नाचते गाते पहुंच कर पूजा अर्चना की। पूजा ऊमरवैश्य, सीता देवी, सीमा, मथिलेश, वंदना, जानकी, संगीता, मीरा, सविता, सुनीता, सुलेखा, नीलम, रेखा व पूजा आदि महिलाओं ने विधि विधान से छठ पूजा का व्रत रखा।

Share Now...