Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : राम वनगमन, सीता हरण देख दर्शक हुए भाव...

Jaunpur Dhara News : राम वनगमन, सीता हरण देख दर्शक हुए भाव विभोर

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांव हलऊ का पूरा तरहटी में श्रीरामलीला समिति हलऊपुर के तत्वाधान में चल रही रामलीला में श्री राम वनगमन और सीता हरण लीला का कलाकारों द्वारा भावपूर्ण व मार्मिक मंचन किया गया। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उत्सुक नजर आई। मंथरा रानी कैकेई से जाकर मिली और राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के लिए कहा। जिसमें राजा राम की जगह भरत का राज्याभिषेक और राम को चौदह वर्षो तक वनवास मांगा। रामलीला में दिखाया गया है कि रानी कैकेई महाराज दशरथ से दो वरदान मांगती है। जिसमें एक वर में अपने पुत्र भरत को अयोध्या का राजा और दूसरे वर में भगवान श्री राम को चौदह वर्ष का वनवास मांगती है यह सुनकर महाराजा दशरथ को गहरा आघात पहुंचता है। परन्तु रानी कैकेई अपनी जिद पर अडिग रहती है राजा दशरथ का विलाप देख दर्शकों की आँखें छलक आई। दशरथ की भूमिका महेंद्र पाण्डेय, कैकेई की भूमिका प्रिंश पाण्डेय, श्रीराम ओम मिश्रा, लक्ष्मण प्रियांश पाण्डेय, सीता राज तिवारी, श्रृंगी ऋषि श्रीनाथ मिश्रा, विश्वामित्र प्रभाशंकर पाण्डेय, जनक अरविंद पाण्डेय, सुवाहु किशन पाण्डेय, मारीच रुद्रांश पाण्डेय, कोशिल्या राहुल पाण्डेय , सुमन्त सुधीर पाण्डेय, वशिष्ठ अमृतलाल पाण्डेय, सुर्पनखा नितिल पाण्डेय, मंथरा पवन कुमार तिवारी, सुमित्रा रवी मिश्रा आदि ने किया। मंच संचालक प्रेमनाथ पाण्डेय, कमलाकर पाण्डेय ने किया। रामलीला में कलाकारों द्वारा श्री राम केवट संवाद देख दर्शक मग्न मुग्ध हो गए। केवट की भूमिका गायक कलाकार राजनाथ पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, अजय तिवारी प्रभाशंकर पाण्डेय आदि रहे। व्यास की भूमिका में शोभनाथ पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, महेंद्र प्रसाद पाण्डेय रहे। आदर्श शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी जौनपुर हिमकर पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर ग्राम प्रधान तरहटी चन्द्रेश कुमार गुप्ता, रामकिंकर पाण्डेय जिला पंचायत सदस्य सोहांसा, संतोष कुमार उपाध्याय बीडीसी, भरत तिवारी, विद्याधर शुक्ला, बाल कृष्ण शुक्ला, पंकज तिवारी, अरविंद तिवारी, लालता प्रसाद मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, श्रीनाथ मिश्रा, शिवप्रसाद पाण्डेय, सिद्धार्थ पाण्डेय, दिनेश कुमार पांडेय, भरत पाण्डेय, लालता प्रसाद पाण्डेय उमाशंकर पाण्डेय, प्रभुनाथ पाण्डेय, छविनाथ पाण्डेय,दिनेश पाण्डेय,संजीव पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, रत्नेश कुमार मिश्रा, अनुज कुमार पाण्डेय, इंद्रमणि पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय,रितिक मिश्रा, विनोद कुमार पाण्डेय,गणेश पाण्डेय,अनुराग पाण्डेय, आशीष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Share Now...