जौनपुर धारा, जौनपुर। समर भारत गैस एजेंसी शाहगंज में बुधवार की देर शाम भारत पैट्रोलियम के एलपीजी डिवीजन के उत्तर प्रदेश प्रमुख राजेश कुमार द्वारा समर भारत गैस के इन एण्ड आउट स्टोर का भव्य उद्घाटन फीता काट कर किया गया। भारत गैस के यूपी हेड राजेश कुमार ने समर भारत गैस एजेंसी के कार्यों की तारीफ करते हुए जानकारी दी कि समर भारत गैस एजेंसी सिलेण्डर के साथ दैनिक उपयोग के सामानों की प्रâी होम डिलेवरी करेगी। इस अवसर पर समर भारत गैस एजेंसी के संरक्षक और समाजसेवी समर बहादुर सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृत चिन्ह दे कर सम्मानित किया। समर भारत गैस के प्रबंधक पारस सिंह ने बताया कि गैस के साथ साथ घर की जरूरत के दैनिक उपयोग के सामान सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता के साथ होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को समर भारत गैस के व्हाट्सएप नंबर 9081386801 पर ऑर्डर करना होगा। जिसको एक निश्चित समय अवधि के अंदर बिना किसी अतिरिक्त डिलीवरी चार्ज के उपभोक्ता के घर पर पहुँचा दिया जाएगा। इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम के इलाहाबाद टेरिटरी मैनेजर तुषार पाईमोडे, इन एण्ड आउट स्टोर की यू मार्केटिंग हेड प्रीति मिश्री कोटकर, विक्रय अधिकारी प्रमोद कुमार, भारत गैस बलिया के प्रबंधक अभिज्ञान तिवारी, सहकारी भारत के प्रबंधक गौरव सिंह, आर के भारत गैस के प्रबंधक राज भूषण, केवल भारत गैस के प्रबंधक विवेक एवं ग्रेसि भारत गैस के प्रबंधक सौरभ यादव के साथ ही क्षेत्र के तमाम सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : भारत गैस के इन एण्ड आउट स्टोर का हुआ उद्घाटन



