जौनपुर धारा, जौनपुर। पीएम कंपोजिट स्कूल नाथूपुर सिरकोनी में जिला प्रोबेशन कार्यालय व सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा बाल अधिकार व मिशन शक्ति के तहत बृहद शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रधान अध्यापक अरविन्द शुक्ला डॉ.सुबाष सिंह, डॉ.दिलीप कुमार सिंह चंदन राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रधान अध्यापक अरविन्द शुक्ला को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान कर संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि बाल अधिकार के तहत समस्त बच्चों के व्यक्तित्व का विकास करना हीआज के शिविर का मुख्य उद्देश्य है। संचालन करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के डॉ.दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि हमें बच्चों की भविष्य को देखते हुए संबंधित नियम कानून के प्रति सजग करना तथा उनके जीवन के विकास हेतु समस्त उपक्रम करना है। विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि स्पांसरशिप योजना कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य बाल अधिकारों की संरक्षण हेतु समस्त बच्चों को संरक्षित करने हेतु उनके अधिकारों को दिलाने व जागरूक करने की सर्वाधिक जरूरत है। उक्त अवसर पर शिक्षिका भारती सिंह श्वेता पाल आकांक्षा अनिल मौर्य रितु गौड अभिषेक खुशबू शालू बिंदु समीक्षा इत्यादि समस्त स्टाफ एवम संस्था की वालंटियर मौजूद रहे। बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने कहा कि जरूरतमंद बालक, आवश्यकता वाले बालकों का संरक्षण सर्वाधिक जरूरी है। बाल अधिकारों के साथ-साथ इंसानियत का भी संरक्षण हो सके। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : बच्चों को संरक्षित करने हेतु जागरूक करने की सर्वाधिक जरूरत



